127 बोतल शराब व लग्जरी कार के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

दुर्गावती (मुबारक अली). स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात कोटसा गांव के समीप लग्जरी कार से 127 वोटल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.जबकि तीन शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये.गिरफ्तार व्यक्ति  मोहनिया कैमूर निवासी  रामजी खरवार बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुहैल अहमद कर्मनाशा बाजार की ओर गश्त पर निकले हुए थे उसी दौरान मुखबिरों ने सूचना दिया की एक  कार से यूपी से तस्करी कर नौबतपुर के रास्ते बिहार मे भारी मात्रा मे शराब की खेप बिक्री करने के लिए ले जा रहा है.सुचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस ने खजुरा गांव के पास घेराबंदी कर दिया जहां एक लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया.लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोका मोहनियां की ओर तेज रफ्तार मे भागने लगा.पुलिस ने कार का पीछा कर नुआंव ककरैत रोड कोटसा गांव के समीप घेराबंदी कर शराब से भरा कार को पकड़ लिया.पुलिस ने कार सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया.तथा थाने लाकर कार की तलासी ली तो अलग-अलग ब्रांड के करीब 127 बोतल बरामद किया गया.थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि एक कार से 127 बोतल शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.कार व शराब को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top