भभुआ में लॉन में चल रही शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने की छापेमारी, महिला डांसर समेत 12 गिरफ्तार

फ़ोटो - शराब पार्टी के दौरान छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी व महिला डांसर
गिरफ्तार लोगो के पास से 2 बोतल विदेशी शराब, 10 बाइक, 1 बोलेरो व कार बरामद 
भभुआ/कैमूर। बिहार के कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां बिहार में शराबबंदी के बावजूूूद भी शराब के साथ डांस पार्टी किया जा है. इसके बाद पुलिस ने भभुआ शहर के एक लॉन में बरसात के सुहाने मौसम में शराब के साथ पार्टी मनाने के दौरान छापेमारी कर 12 लोगों के साथ डांसर को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 बोतल विदेशी शराब, 12 मोबाईल, 10 बाइक, 1 बोलेरो व कार को बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भभुआ शहर के एक लॉन में शराब के साथ डांस पार्टी चल रही है.जिसके बाद पुलिस द्वारा दल बल के साथ छापेमारी की गई. गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी का कानून लागू होने के बावजूद भी अवैध शराब का करोबार धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस द्वारा प्रतिदिन कही शराब तो कही तस्कर पकड़े जा रहे है। बावजूद शराब कारोबारियों में पुलिस व शराबबंदी कानून का भय दिखाई नहीं दे रहा है.
फ़ोटो - गिरफ्तार कर लाये गए आरोपी भभुआ थाने में 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब के उस लॉन में सुहाने मौसम को देखते हुए 20 से 30 युवकों द्वारा शराब पार्टी कर रहे थी. शराब पार्टी के लिए आनन्द लेने के लिए मुगलसराय से 4 महिला डांसरों को लाया गया था. लॉन में चल रही शराब पार्टी अपने पूरे शबाब में थी उसी समय पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दिया.जिसमें 12 लोगों के साथ डांसर को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 बोतल विदेशी शराब, 12 मोबाईल, 10 बाइक, 1 बोलेरो व कार को बरामद किया है. इसके बाद सभी को गिरफ्तार करके भभुआ थाने ले आई. 
फ़ोटो - गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते एसपी 
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराया जिसमें 11 आरोपियों के शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने लॉन मालिको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार सभी लोग भभुआ शहर के ही बताये जाते है. शराब पार्टी में बुलाईं गई डांसरो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनसे पूूूछताछ की गई. वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज़ अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब और डांस की पार्टी चल रहा है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही दो विदेशी शराब की बोतल भी बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा जा रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top