Big Breaking : कैमूर के नुआंव में कुंए से मोटर निकालने के दौरान निकली मीथेन गैस से दो की मौत

KAIMUR : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ से कुुंए से खराब होकर बंद पड़े मोटर निकालने के दौरान मिथेन गैस निकलने लगी. जिसमें दो लोगो की मौत हो गयी. घटना नुआंव  प्रखण्ड के कुढनी थाना क्षेत्र के कमाढी गाव की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक जितेन्द्र चौधरी ,ओमप्रकाश चौधरी कमाढ़ी गांव के बताए जाते है. बताया जाता है कि मृतक दोनों लोग गांव के ही कुआ में नीचे जाकर खराब हुए मोटर को निकालने रहे थे.  इसी बीच कुंए से मिथेन गैस निकलने लगी और कुंए में उन दोनों का दम घुटने लगा और मिथेन गैस के चपेट में आने से मौत हो गयी. 
 घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा पसर गया.मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top