कैमूर के खनाव में अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने 7 घण्टे बाद पुलिस को उठाने दिया शव

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियो ने एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक खनाव गांव के राजेश्वर पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र शशिशेखर पांडेय बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक अपने गांव में अकेले ही रहता था. वह नरोतापुर मध्य विद्यालय में शिक्षक था. वही उनके पिता,पत्नी व दो बच्चे व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाराणसी में रहते है.वह मंगलवार की रात किसी के बुलावे या स्वयं बाइक से कही जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गांव के पश्चिम डोभरीवाला जाने वाली सड़क के पास गोली मार कर दी. इसके बाद फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से मृत शिक्षक की बाइक, मोबाइल फोन, टॉर्च,पिस्टल के गोली के दो खोखे व अपराधियो के एक चप्पल बरामद हुआ है. मृतक के बड़े भाई  चन्द्रशेखर पांडेय सदर अस्पताल में डॉक्टर है. 

गांव में 10 वर्षो से चल रहा है विवाद, इसी में जा रही है जान 
सदर अस्पताल में पहुँचे मृतक के चचेरे भाई व औरंगाबाद में शिक्षक शिवशंकर पांडेय ने कहा कि हत्या किसने की है, यह पता नहीं. लेकिन गांव के एक तबके के कुछ लोगो के साथ 10 वर्षों से विवाद चल रहा है. इसके चलते उनके घर के कई लोग मारे जा चुके है. दो साल चचेरे भाई रामदयाल पांडेय व उनके पुत्र रविकांत पांडेय के गांव के ही कुछ गोली मार दी थी. जिसमे रामदयाल पांडेय तो बच गए थे लेकिन रविकांत की मौत हो गयी थी. 
मांगो को ले 7 घण्टे तक नहीं उठने दिया शव
इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की सुबह हुई तब ग्रामीणों ने लोगों की जानकारी दी. अपराधियों ने शिक्षक को बाएं तरफ सिर में और गाल में नजदीक से दो गोली मारी है. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जब ग्रामीणों की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर सड़क जाम कर दिया और लोग आक्रोशित हो गए. घटना की सूचना के बाद पहुंची भभुआ पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने देने से मना कर दिया. परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों द्वारा एसपी को बुलाने की मांग के साथ परिजनों को मुआवजे व पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी देने की मांग कर रहे थे. हत्या की सूचना पर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, डीडीसी केपी गुप्ता, एएसपी मुख्यालय अनन्त कुमार राय,भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, भभुआ थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद सहित कई अधिकारी पहुँचे हुए थे. लेकिन फिर लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे.
मनिहारी में पुलिस पिकेट बनाने व आश्वासन के बाद शव को पुलिस को सौंपा
 अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने के प्रयास के बाद व मनिहारी में पुलिस पिकेट बनाने आदि के आश्वासन के बाद लोग मानने को तैयार हुए इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया.
जल्द होगी अपराधियो की गिरफ्तारी, पुलिस कर रही है छापेमारी
 इस मामले एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शिक्षक की हत्या में शामिल अपराधियों को नहीं बख्शा जायेगा छापेमारी कर पता लगाया जा रहा है.वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. 
पुरानी रंजिश में खनाव गांव में आधा दर्जन हो चुकी है हत्याएं
गौरतलब है कि पुरानी रंजिश को लेकर अब तक खनाव गांव में आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी है, एक दर्जन से अधिक लोगों पर पहले प्राथमिकी भी दर्ज हो चुका है. उसके बाद भी खूनी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रहा है. परिजन बताते हैं कि पिछले कुछ सालों से हर साल दो-चार लोगों की जान जाती है फिर भी पुलिस प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top