#महिला कर्मी से छोडख़ानी व मारपीट के बाद अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सिर मुंडवा लिया था
#भभुआ एसडीपीओ व भगवानपुर पुलिस की टीम ने आरोपित को उसके ससुराल मोकरी से किया गिरफ्तारभभुआ/कैमूर. कैमूूूर से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ पीएसएस यानी पावर सब स्टेशन(पावर ग्रिड) पर काम करने वाली महिला कर्मी के साथ तीन बदमाशो द्वारा छेड़खानी करते हुए मारपीट का मामला प्रकाश में आने के बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर पुलिस गठित टीम द्वारा एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मां मुंडेश्वरी पीएसएस की है. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गुरुवार को दो तीन बदमाशों द्वारा बिजली विभाग के पावर ग्रिड की महिला कर्मी के साथ छेड़खानी व मारपीट किया गया. जिसके बाद पीड़ित महिला द्वारा भगवानपुर थाने में अज्ञात बदमाशो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी.
पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
जिसके बाद भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद व भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के गठित पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब रामगढ़ गांव के भोरिक यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह वहां नहीं है. पुलिस अपने स्तर से पता कर उसकी ससुराल मोकरी पहुंची. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा.
आरोपित ने पहचान छुपाने के मुंडवा लिया था अपना सिर, पहुँचा था ससुराल
पुलिस ने आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के भोरिक यादव को गिरफ्तार कर किया है. आरोपित बदमाश ने महिला कर्मी से मारपीट व छेड़खानी के बाद पुलिस की डर से बचने के लिए वह अपने सलसुराल में अपना पहचान छुपाने के लिए सिर मुंडवा कर छिप गया. जब पीड़िता से पहचान करायी गयी तो वह पहली बार मे पहचान नहीं पाई. लेकिन पुलिस के सामने खुद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपित ने पहले मां मुंडेश्वरी की आंख चोरी व मारपीट मामले में जा चुका है जेल
एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपित भोरिक द्वारा इसके पहले भी छेड़खानी व मारपीट तथा मां मुंडेश्वरी की सोने की लगी आंख की चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है. इसके साथ ही पुलिस उसके साथियों रामगढ़ निवासी सत्येंद्र व संजय जो फरार है, तलाश की जा रही है. भोरिक को जेल भेजा जा रहा है. बाकी के दो आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

