बिहार सरकार के मंत्री बृजकिशोर बिंद का विवादित बयान,भगवान शिव को बताया बिंद जाती का

भभुआ कैमूर.  कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ने अजीबोगरीब दावा करते हुए विवादित बयान दिया है. जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है. मंत्री जी ने भगवान शिव की जाती बताया है. उन्होंने कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित अतिथि गृह में मीडिया को दिए बयान में कहा भगवान शिव बिंद जाति से थे. उन्होंने इसका पुराणों का हवाला भी दिया है. यह बात शिव पुराण में लिखा है बताया। उन्होंने कहा शिव पुराण में भगवान शिव बिंद जाति का लिखा गया है मैंने कोई गलती नहीं कि है. 
बिहार सरकार के मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बताया कि पटना में महामहिम राज्यपाल का अभिनंदन और स्वागत समारोह रखा गया था. समारोह में प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के लगभग नेता मौजूद थे. वहां मैंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भगवान शंकर बिंद जाति के थे और इसके पुष्टि करते हुए मैंने शिव पुराण भाग 2 अध्याय 36 पारा 4 लिखा हुआ है कि भगवान शंकर जी बिंद जाती के थे. कुछ लोगों ने कमेंट किया तो मैंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कृष्ण भगवान ग्वाला हो सकते हैं और श्री भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं तो फिर भगवान शंकर बिंद जाति के क्यों नहीं हो सकते.
मंत्री ने यहां तक कह दिया कि प्राचीन भारत का इतिहास एनसीएस हिस्ट्री कहता है. उसके लेखक है विद्याधर महाजन द्वारा भी लिखा गया है. पारा 4 में लिखा हुआ है कि भगवान शंकर बिन्द जाति के थे. M.A. क्लास में भी पढ़ाया जाता है. जो जानकारी मुझे किताबों से मिली है. उसके आधार पर मैंने सोचा कि समाज के सभी लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए. गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी मंत्री या नेता ने भगवान की जाती बतायी है. इसके पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंगबली को दलित जाती का बताया था.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top