भगवानपुर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का भभुआ सीडीपीओ ने किया जांच, बच्चो की उपस्थिति रहा कम

फ़ोटो - भगवानपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करने पहुँची भभुआ सीडीपीओ
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). गुरुवार को कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का जांच अलग अलग प्रखंड की सीडीपीओ द्वारा की गई. जिसका जांच रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ द्वारा जमा किया जायेगा. भभुआ सीडीपीओ शशि कुमारी द्वारा भगवानपुर प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए भभुआ सीडीपीओ ने बताया कि भगवानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र कोड 2 व 3 का जांच किया गया. जिसमें भगवानपुर आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 2 पर 35 बच्चों में 28 बच्चे ही उपस्थित थे. वही भगवानपुर के महादलित बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 3 पर सेविका का पंजी ही नहीं था. वही केंद्र पर  गंदगी का अंबार फैला हुआ है. जिसे सेविका को केंद्र की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया. जो भी जांच रिपोर्ट है उसे भभुआ डीपीओ कार्यालय में जमा किया जायेगा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top