फ़ोटो - मोहनियां थाने में आवेदन देता सीआरपीएफ जवान
भभुआ/मोहनियां.आधुनिकता के इस युग में लोग इंटरनेट का उपयोग तो कर रहे है. लेकिन इस इंटरनेट के मदद से साइबर हैकरो द्वारा लोगों के बैंक खाते से रुपये को उड़ा लिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला कैमूर जिले के मोहनियां थाना से है. इस पर अंकुश लगाना प्रशासन के लिए नाको चने चबाना के बराबर है. CRPF जवान पुष्कर पाण्डेय पिता बटेश्वर पाण्डेय गांव मोहनडङवा के खाते से साइबर अपराधियों ने 55 हजार रुपये मनी ट्रांसफर करने के दौरान उड़ा लिया. जिसके बाद जवान मोहनियां थाने में अज्ञात साइबर अपराधी के विरुद्ध FIR दर्ज कराया है.वह इस समय मुजफ्फरपुर मे GD के पद पर कार्यरत है. आवेदन के माध्यम से जवान ने बताया है कि मै Google tej एप्स का उपयोग करता हूँ और अपने मित्र के बैंक खाते में पैसा डाल रहा था. लेकिन बार बार ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण कस्टमर केयर के नम्बर 933026077 पर कॉल किया. इस पर कस्टमर केयर के तरफ से Any desh नाम का app इस्तेमाल करने को बोला गया इसके बाद जैसा जैसा निर्देश आते गया मैं करते गया. मेरे मोबाइल पर दो मैसेज आया एक 5000 कटने का और दुसरा 50000 का. जिसके बाद मैं सकते में आ गया है की यह क्या हो गया. कस्टमर केयर से बात ही पैसे कट गये. मोहनिया पुलिस ने आवेदन के आधार FIR दर्ज होने के बाद तथ्यो के आधार पर जांच मे जुट गई है.CRPF जवान के खाते से साईबर अपराधियों ने 55 हजार रूपये उड़ाया, मुजफ्फरपुर में है तैनात
शनिवार, अगस्त 03, 2019
Tags

