दुर्गावती/कैमूर- कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महमूदगंज बाजार के पास शनिवार की सुबह हाइवे पर एक छात्रा को तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जोरदार धक्का मारते हुऐ वहां से भाग निकला। घटना से आक्रोशित स्कूल के छात्रों ने हाइवे को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे .घटना की सुचना पाकर डीएसपी रघुनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. जिस पर छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी कर पुलिस को दौङा लिया.पुलिस वहां से जान बचाकर भाग खड़ी हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सपना कुमारी हर रोज की तरह शनिवार को भी छात्रा घर से इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा पढ़ने के लिए जा रही थी
जैसे ही छात्रा महमूद गंज बाजार के समीप रोड क्रॉस कर विद्यालय में पढ़ने जा रही थी. उसी दौरान यूपी की तरफ से एक चार चक्का वाहन तेज रफ्तार से आकर छात्रा को धक्का मारते हुए मोहनिया की तरफ भाग निकला. शिक्षकों ने घायल छात्रा को दुर्गावती स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां छात्रा की इलाज चल रहा है.आक्रोशित छात्रो ने हाइवे को जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। छात्रों ने हाईवे को जाम कर घटनास्थल पर जिलाधिकारी कैमूर को बुलाने सहित स्कूल के सामने ब्रेकर लगाने तथा ओवरब्रिज की मांग करने लगे. सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुहैल अहमद तथा बीडीओ प्रशांत कुमार पहुंच गए .जिन्हें छात्रों ने घेरकर जमकर बवाल काटा. तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. तथा सोमा कंपनी की एक गाड़ी जो स्कूल के सामने हाईवे पर खड़ी थी. जिसे छात्रों ने वाहन को आग के हवाले कर दिया.
सूचना पाकर काफी देर बाद डीएसपी रघुनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जिस पर आक्रोशित छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी कर पुलिस को खदेड़ दिया पुलिस वहां से जान बचाकर भाग खड़ी हुई। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई मामला काफी बिगड़ जाने के बाद घटनास्थल पर एएसपी अभियान राजीव कुमार,एसडीओ शिव कुमार राउत,डीएसपी भभुआ अजय कुमार,एसएसपी अनंत कुमार,इस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई उसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। उधर हाईवे पर जाम लगने से दोनों साइड में वाहनों की लंबी लाइनें लग गई इस जाम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा काफी समय तक जाम ना खुलने पर आगे पैदल ही अपने कर्तव्य को रवाना हुए कुछ वाहन चालकों ने वाहनों को वापस ले जाने के विचार किया मगर जाम में फंसे होने के कारण वहां नहीं निकल सके इसके चलते हाइवे पर चार घंटे तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। इसके बाद जाम हटा।