फ़ोटो - कुडारी तेनुआ गांव के दुर्गावती नदी के किनारे अज्ञात युवक का शव
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर सेे बड़ी खबर आ रही है. जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को दुर्गावती नदी में किनारे पर फेंका गया बरामद हुआ है. यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के कुडारी तेनुआ गांव के पास दुर्गावती नदी की है. इस नदी के किनारे आज सोमवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिले युवक का शव का पहचान नहीं हो पाया है. युवक की हत्या क्यों की गई है. कहां का युवक है और इस नदी के किनारे कैसे पहुँचा यह पता नहीं चल पाया है. हालांकि घटना के सूचना पर करमचट पुलिस पहुँच गयी है और शव को देखने के बाद नदी के किनारे पहुँचे लोगो से पूछताछ करने के बाद अपने कब्जे में लेकर थाने पर पहुँची है. बताया जाता है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है.

