अलग अलग जिले के कई थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले है दर्ज
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर सेे
बड़ी खबर आ रही है. जहां आज सोमवार की सुबह
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र क तेनुआ गांव के पास दुर्गावती नदी के किनारे गोली मार हत्या कर फेंके युवक के शव की पहचान हो गयी है.
मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना के मणिपुर गांव के रामप्रवेश पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है. इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मृतक युवक आपराधिक छवि का था. उसके ऊपर कई जिले के थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है.
5 थानों में 14 आपराधिक मामले थे दर्ज
एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया उसके ऊपर रोहतास जिले के नोखा थाना, औरंगाबाद, नोखा, शिवसागर, तिलौथू, दरीगांव थाने में लूट, चोरी,जालसाजी, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. सबसे अधिक मृतक के नोखा थाना में ही लूट, चोरी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट,शराब आदि विभिन्न धाराओं 10 मामला दर्ज है. वही औरंगाबाद थाना, शिवसागर, तिलौथू, दरीगांव थाना में एक एक मामले विभिन्न धारा में दर्ज है. जानकर सूत्रों के मुताबिक, वह दो माह पहले किसी मामले में सासाराम जेल में बंद था. इसके बाद वह जमानत पर बाहर निकला था. इसी बीच उसे गोली मार हत्या कर फेंका गया कैमूर जिले के सबार थाना के तेनुआ गांव के दुर्गावती नदी के किनारे शव बरामद हुआ है.
मृतक के शव के पास आईफोन मोबाइल, घड़ी व ईयरफोन हुआ बरामद
दुर्गावती नदी के किनारे आज सोमवार की सुबह उक्त युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. उस समय युवक का पहचान नहीं हो पा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती नदी के किनारे शव को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहुँची थी. लेकिन फिर भी पहचान नहीं हो पायी. जो भी लोग शव को देखते तो अपने मोबाइल में फ़ोटो व वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. मृतक के शव के पास एपल का आईफोन मोबाइल, हाथ घड़ी, एक ईयरफोन बरामद हुआ है.
पोस्टमार्टम करा कर थाना पर लाया गया है शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के सूचना पर करमचट पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को देखने के बाद नदी के किनारे पहुँचे लोगो से पूछताछ करने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर थाने पर लायी. मृतक युवक के शव का घटनास्थल से रिपोर्ट तैयार करने के बाद भभुआ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष कोमल तिवारी व पुलिस बल द्वारा लाया गया. इसके बाद सूचना पर करमचट थाना पर भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद पहुँच कर मृतक युवक के शव के बारे में जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. वहां से पोस्टमार्टम करा कर उसके शव को थाना पर लाया गया.
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर लाया गया है. मृतक युवक के परिजनों को सूचना दिया गया है. परिजनों के आने पर शव का पहचान करा कर शव को सौंप दिया जायेगा.
युवक की हत्या कैसे हुई है और क्यों कि गयी है इसके जांच में पुलिस जुटी हुई है.

