कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर जिसके घर से चार अवैध हथियार बरामद किया उसे किया रिहा, चार लोगों पर FIR दर्ज।

फ़ोटो - भभुआ थाना में प्रेसवार्ता करते कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद
कैमूर एसपी ने किया न्याय, निर्दोष को जेल जाने से बचाया, जांच में पुलिस को चला पता साजिश के तहत रखा गया था चार अवैध हथियार 
भभुआ/कैमूर (बंटी जायसवाल)। 
कैमूर पुलिस ने जिस गांव में जिसके घर छापेमारी कर भूसा वाले घर से चार अवैध हथियार को बरामद किया है. उसे ही पुलिस ने छोड़ दिया. क्योंकि कैमूर पुलिस ने जब जांच व अनुसंधान किया तो पता चला कि जिसके घर से अवैध हथियार बरामद हुआ है उसे फंसाने के लिए किसी के द्वारा हथियार रख दिया गया गया. जिसके बाद कैमूर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने न्याय करते हुए उस निर्दोष को जेल जाने से बचा दिया. जो कैमूर एसपी की इस प्रकार न्याय की काबिले तारीफ है. 
रविवार को कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने भभुआ थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डड़वां गांव के दीनबंधु बिंद के घर से छापेमारी कर चार अवैध हथियार बरामद किया गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उस गांव का दीनबंधु बिंद हथियार बना कर बेचता है.इस सूचना पर पुलिस ने एक सूचक को ग्राहक बना कर रुपये देकर भेजा. पुलिस ने दिए रुपये का नम्बर नोट कर लिया था. फिर सूचक द्वारा बताने पर पुलिस ने छापेमारी कर हथियार को बरामद करते हुए दीनबंधु को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 
यह भी बताया कि जिस तरह भूसा के घर उस चार हथियार को रखा गया था उसे देखने से ऐसा नहीं लगता कि अवैध हथियार रखने वाला कोई इस तरह खुलेआम अवैध हथियार को रखेगा. दीनबंधु ने स्वयं को निर्दोष बताया, लेकिन ग्राहक बन कर गए सूचक द्वारा दिया गया रुपया उसके पास से ही बरामद किया गया. 
पूछताछ में उसने बताया कि वो पैसा जितेंद्र केशरी से लिया था. इस पर जितेंद्र केशरी को बुला कर पूछने पर एक हजार रुपये बकाया के तौर पर देने की बात बताई गई. सूचक और दीनबंधु के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया. जिसमें सूचक के द्वारा ही एक साजिश के तहत उक्त हथियार उसके यहां रख कर फंसाने की बात प्रकाश में आई. जांच में पता चला कि सूचक व दीनबंधु के बीच पूर्व में आपसी विवाद था. दोनों के बीच फायरिग भी हुई थी. 
इस मामले में राम प्यारे बिंद का हथियार के साथ फोटो भी वायरल हुआ था. इसी के द्वारा यह हथियार रख कर फंसाने की बात स्वीकार की गई है. पूर्व से दोनों पक्षों के बीच विवाद का मामला चैनपुर थाना में चल रहा है. इस सभी तथ्यों के आधार पर दीनबंधु को रिहा कर दिया है. वही साजिश के तहत दीनबंधु बिंद के घर पर हथियार रखने वाले डड़वां गांव राम प्यारे बिंद, अशोक पासवान, सुरेश पासवान एवं श्याम नारायण बिंद इन चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top