फ़ोटो - घटनास्थल पर लोगों की लगी भीड़
भभुआ/कैमूर. कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहां नेशनल हाइवे सड़क को पार करने के दौरान एक व्यक्ति को ट्रक ने रौंद दिया. जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामिदौरा मोड़ के पास की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी सत्यनारायण यादव बताया जाता है. जो नेशनल हाइवे सड़क को उक्त घटनास्थल पर पार कर रहा था. इसी बीच वाराणसी के तरफ जा रहे एक ट्रक ने उस व्यक्ति को रौंद दिया. और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व लोगों ने घटनास्थल पर शव के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. परिजनों द्वारा मांग करते हुए कहा जा रहा था इस घटनास्थल पर हमेशा दुर्घटना होता है गांव के सामने डायवर्शन बनाया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुर्गावती थाना की पुलिस और दुर्गावती सीओ पहुंचकर लोगों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया और 20 हजार रुपया सहायता राशि दिया. इसके बाद सड़क जाम हटा. फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

