बिस्किट खाने में अचानक अचेत हुई दो वर्षीय बच्ची, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित

रामपुर/कैमूर। कैमूूर के रामपुर में बच्ची की मौत के अजब ही मामला सामने आया है. जहां दो वर्षीय बच्ची के बिस्किट खाने के दौरान सरक जाने से बेहोश हो गयी.आनन फानन में परिजनों ने पीएचसी रामपुर में इलाज कराना चाहा लेकिन डॉक्टर ने जांचोपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के पूनाव गांव की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची पुनाव गांव के विकास कुमार सिंह के दो वर्षीय पुत्री बतायी जाती है.जो बुधवार को बिस्किट खा रही थी. इसी बीच बिस्किट सरक गया और वह अचेत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में तुरंत इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. फिर भी परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो भागे भागे रामपुर पीएचसी में ले गए. यहां भी डॉक्टर ने जांचोपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में चित पुकार मच गया. इसके बाद बच्ची के शव को ले कर गांव पर गए. जहां गांव में मातम पसर गया और परिजनों के आने के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top