फ़ोटो - सबार पंचायत सरकार भवन पर झंडा फहराती मुखिया शांति देवी
- चारों तरफ देशभक्ति गीतों की रही धूम
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। आज गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ आजादी की 73वीं वर्षगांठ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस झंडोत्तोलन कर धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से लोगों में झंडा फहराने को लेकर उत्साह देखा गया. जिले के रामपुर प्रखंड जश्न ए आजादी के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा था. प्रखंड के सभी चौक चौराहों, गांवो, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कार्यालयों में हर तरफ देशभक्ति आजादी के गीत के सुनाई दे रहे थे. देशभक्ति गीतों ने लोगो को आजादी के रंग में सराबोर कर दिया था. विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सलामी दी गयी. इसके बाद मिठाइयां बांटी गयी और लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया.
फ़ोटो - करमचट थाना में झंडोतोलन करते थानाध्यक्ष कोमल
प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख कांति देवी, पीएचसी में प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, बेलाव थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार, करमचट थाना में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी, सबार पंचायत सरकार भवन में मुखिया शांति देवी, सहित कई पंचायत में मुखिया, ग्राम कचहरी में सरपंच द्वारा झंडा फहराया गया. इसके साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी कार्यालयों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया. झंडोतोलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, पूर्व रामपुर प्रमुख मनोज जायसवाल, रॉकेट नन्दलाल यादव, अशोक श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.
#सोशल मीडिया पर बधाई संदेश का रहा क्रेज
बुधवार की रात से ही सोशल मीडिया के व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई का संदेश दिया जाने लगा.
# देशभक्ति गीतों की रही गूंज
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर तरफ देशभक्ति की गीतों की गूंज व धुन सुनाई दे रही थी. सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...,ऐ मेरे वतन के लोगो..., हिंद देश का प्यारा झंडा ...आदि देशभक्ति खूब बजाये गए



