पागल सियार ने ग्रामीण इलाके में घुस दो किशोर व एक युवक को काटकर किया जख्मी,पशुओ को बनाया शिकार

फ़ोटो - घायल किशोर व युवक का इसी अस्पताल में हुआ इलाज
भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जंगल क्षेत्र से रविवार को पागल सियार ने प्रवेश कर दहशत फैलाया. पागल सियार ने रिहायशी इलाके में घुस कर खूब आतंक मचाते हुए आने जाने वाले लोगो को अपना निशाना बनाया और पशुओं को भी अपना शिकार बनाया. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव की है. पागल सियार ने गांव के आने जाने वाले रास्ते से गुजरने वाले दो किशोरों सहित एक अन्य युवक पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. यही नहीं गांव के कई लोगो के गाय, भैंसों तथा बकरियों को भी अपना निशाना बनाते हुए काटा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल किशोर व युवक की पहचान नौगढ़ गांव के रामजी पासी का 9 वर्षीय पुत्र भीम कुमार, सुनील राम का 8 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, शंकर बिंद का पुत्र डब्लू बिंद के रूप में हुई है. इन सभी को पागल सियार द्वारा काट कर जख्मी करने के बाद लोगो द्वारा भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया गया. ग्रामीण जगनारायण यादव ने बताया कि पागल सियार जंगल क्षेत्र से भटककर ग्रामीण क्षेत्र में घुस आया. इस बीच गांव के रास्ते में खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया. वहीं रास्ते से आवाजाही कर रहे लोगों को भी पीछे से खूब दौड़ाया. करीब आधा दर्जन पालतू मवेशियों को भी काटकर घायल कर दिया. उक्त सभी घटनाओं के बाद पागल सियार के दहशत को देेेख कर ग्रामीणों ने मिल कर लाठी डंडों से खदेड़ना शुरू किया. जिसके बाद पागल सियार सिवान में स्थित एक पोखरे में डूब गया और मर गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top