कैमूर में तालाब में डूबने से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम, मचा कोहराम

Photo - google
BHABHUA/KAIMUR। कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ आज दोपहर में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआ पंचायत के शिवगंज गांव की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक किशोर कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआ गांव के शिवगंज गांव के 12 वर्षीय पंकज कुमार बताया जाता है. जबतक ग्रामीण किशोर को बचाने के लिए तालाब तक पहुचते तब तक तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गयी.जिसके बाद कड़ी मशक्कत उस तालाब से ग्रामीणों द्वारा शव को निकाला गया. घटना की सूचना पर कुदरा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इसके बाद पुुुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद शव के गांव में पहुँचते ही मातम पसर गया और गांव में कोहराम मच गया. वही परिजनों का रो रोकर बुुुरा हाल हो गया है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top