कैमूर : बेलांव में वैश्य समाज की हुई बैठक, समाज को शिक्षित, संगठित व एकजुटता पर दिया गया बल

भभुआ/कैमूर (बंटी जायसवाल).रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार के सामुदायिक भवन में वैश्य समाज की रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह व संचालन पूर्व प्रमुख मनोज जायसवाल ने की।  बैठक में वैश्य समाज के वक्ताओ ने संगठन का मजबूती पर बल दिया गया। वैश्य समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता, समाज को शिक्षित व संगठित बनाने पर चर्चा की गई। समाज के कमजोर लोगो व बेरोजगार को रोजगार देने के लिए आगे आना होगा। बताया गया कि वैश्य में 57 जाति के लोग आते है। कहा गया कि जब वैश्य समाज के लोग शिक्षित होंगे तो समाज को आगे बढायेंगे। इसके बाद संगठित होकर एकजुटता लाना होगा। इसके बाद बैठक में रामपुर में वैश्य समाज के लोगों द्वारा प्रखंड का विस्तार किया गया।
जिसमें रामपुर प्रखंड के अध्यक्ष के रूप में विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद गुप्ता, मुकेश जायसवाल,मिथिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, संरक्षक हीरालाल गुप्ता,विवेकानंद को मनोनीत किया गया। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह, भभुआ नगर पर्षद के पूर्व सभापित जैनेन्द्र आर्य उर्फ जॉनी, दुर्गावती प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता, ओपी गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामपुर मनोज जायसवाल, अनुराग राज, सच्चिदानन्द गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता,  सहित कई लोगों ने लिया भाग।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top