कैमूर में एक बार फिर गिरा आकाशीय बिजली, दो महिलाओ की मौत, गांव में मचा कोहराम

भभुआ/कैमूर. कैमूर में एक बार फिर बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने अपना कहर बरपाया है. जहाँ दो महिलाओं की जान ले ली. घटना कैमूूू जिले के चैनपुुुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों की है. पहला घटना, थाना क्षेत्र के डीहा गांव की हैै. जहाँ भवन बिंद की पत्नी कृष्णावती देवी अपने घर से बाजार मवेशी के लिए  चारा लाने गयी थी. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी. वही दूसरी घटना, थाना क्षेत्र के झरिया गांव की है. जहां गोलू मुसहर की पत्नी सुभावती देवी अपने बकरी को लेकर सिवान में चराने गयी थी. इसी बीच बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला की जान ले ली. दोनों ही घटनाओं में महिलाओं की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. जब डीहा गांव के लोग मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुँचे तो घटना की सूचना पर बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिंद भी पहुँच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली और परिजनों को आपदा विभाग से 4 लाख की अनुग्रह राशि दिलाने की आश्वासन दिया. दोनो महिलाओ के शव का पोस्टमार्टम भभुआ सदर अस्पताल में परिजनों ने कराया. 
5 दिन पहले में कैमूर में मूसलाधार बारिश के साथ ठनका गिरने से 4 लोगो की मौत और 11 लोग झुलस गए थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top