भभुआ/कैमूर। जिले में मंगलवार की शाम तेेेज हवा भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कड़कने से लोग सहम जा रहे थे. वही इसी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली यानी ठनका गिरने से जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग झुलस गए. जहां भी ठनका से मौत या जो व्यक्ति झुलसे गांव में अफरातफरी और कोहराम मच गया. झुलसे व्यक्तियो को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. जहाँ अस्पताल में इलाज के दौरान कोहराम मच गया. लोगों को भीड़ जमा हो गयी. मंगलवार की रात ही सदर अस्पताल में घायलों हाल जानने जिप अध्यक्ष विश्वंभरनाथ यादव, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष जैनेंद्र आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों पहुँच कर घटना के बारे जानकारी ली. जिप अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मुआवजा देने की मांग की. वही सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया गया.
मृतकों के नाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सोनहन थाना क्षेत्र के पंचगांवा गांव निवासी वासगीत राम के पुत्र मुखिया राम, सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढ़ी गांव निवासी रंगनाथ पांडेय के पुत्र सच्चिदानंद पांडेय, चैनपुर थाना क्षेत्र के चिताढ़ी गांव निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र राजवंश राम व चांद थाना क्षेत्र के बहेरियां गांव निवासी शिवदीहल बिद के पुत्र पारस बिद बताए जाते है.
घायलों के नाम
वही घायलों में भभुआ थाना क्षेत्र के सेमरियां गांव निवासी भगवान दुबे व उनकी पत्नी सावित्री देवी, चांद थाना क्षेत्र के बहेरियां गांव निवासी रामाकांत बिंद, लतहारी देवी, सत्येंद्र कुमार, गुड्डू सिंह, छांगुर राम तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी महेंद्र यादव बताए जाते है.
पत्नी के सामने ही पति की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई. इसी बारिश के साथ बिजली भी कड़कने लग रही थी. इससे लोग डर और सहम जा रहे थे. कई बार तो ऐसा लगा कि आसपास ही बिजली गिर गयी है. इस आकाशीय बिजली गिरने से अनहोनी की आशंका जताने लगे. जो अनहोनी जिले में हो रही बारिश से लोग रहे थे. वही हुआ कि ठनका गिरने से 4 लोगों की मौत व 8 लोग झुलस गए. इसी क्रम में सोनहन थाना क्षेत्र के पंचगांवा गांव निवासी मुखिया राम अपनी पत्नी को लेकर भभुआ बाजार पैदल आ रहे थे. सोनहन-भभुआ पथ पर आगे मुखिया राम चल रहे थे. इसी दौरान ठनका गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
कही खेत में खाद डालने में गिरा बिजली तो कही भैंस चराने व घूमने के दौरान हुई घटना
वहीं, अमाढ़ी गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय गांव के पश्चिम स्थित खेत में खाद डाल रहे थे. इसी क्रम में ठनका गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई. चिताढ़ी गांव के राजवंश राम गांव के खेत में भैंस चरा रहे थे और बहेरियां गांव के पारस बिद खेत में घूम रहे थे. इसी दौरान बारिश शुरू होने पर दोनों लोग भागने लगे। पारस बिद के साथ बहेरियां गांव के पांच अन्य लोग पास में पेड़ के पास छिप गए. ठनका गिरने से पारस बिंद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि शेष पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उधर, राजवंश राम की भी मौत हो गई.जिस भी थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से मौत हुई इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
बेलांव में ठनका गिरने से तीन महिलाएं झुलसी
बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे मूसलाधार बारिश के दौरान ठनका गिरने से बरामदें में बैठी तीन महिलाए झुलस कर घायल हो गयी. घटना बेलांव थाना क्षेत्र के पूनाव गांव की है. जहां बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान एक बरामदे में बैठकर आपस मे महिलाएं बात कर रही थी. इसी बीच ठनका गिरने से तीन महिलाएं झुलस गई. घायलों में पुनाव गांव के द्वारिका पासवान की पत्नी तारा देवी, सुनील राम की पत्नी संतरा देवी, स्व रामबच्चन राम की पुत्री लेखा कुमारी बतायी जाती है. जिनका इलाज परिजनों ने कराया.


