कैमूर में शोभायात्रा निकाल, समारोह आयोजित कर धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की जयंती

 फ़ोटो - लिच्छवी भवन में आयोजित बाबा गणिनाथ की जयंती समारोह व उपस्थित गणमान्य लोग
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल): शनिवार को कैमूर जिले के कई प्रखंड व गांवो में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जयंती धूमधाम से मनायी गयी. वही भभुआ शहर में बाबा गणिनाथ की जयंती मनाने के पहले शनिवार की सुबह शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा शहर के पूरब पोखरा स्थित राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्तूरबा चौक के रास्ते एकता चौक, जयप्रकाश चौक, पटेल चौक और वन विभाग के रास्ते होते हुए लिच्छवी भवन तक पहुँचा. जहां लिच्छवी भवन के सभागार भवन बाबा गणिनाथ की जयंती मनाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह की शुरुआत बाबा गणिनाथ, माता सती व गोविंद जी के पूजा अर्चना से शुरू हुई.
वैदिक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से शाही पूजा पाठ तथा हवन कराया गया. वहीं बाबा गणिनाथ के प्रतिमा पर कानू हलवाई समाज के लोगों ने माल्यार्पण भी किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. इस समारोह के दौरान कानू हलवाई समाज के लोगों ने अपने संबोधन में अपने विचारों को भी व्यक्त किया और हलवाई समाज के लोगों ने देशहित तथा समाज हित की बात रखते हुए कहा कि अशिक्षा, बाल विवाह, जनसंख्या नियंत्रण के
साथ-साथ राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ाने की बात कही. कानू हलवाई समाज के लोगों ने कहा कि जब भभुआ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी आर्य अपने पद पर रहते हुए पूरे नगर परिषद का बिना किसी भेदभाव जात-पात, ऊंच-नीच के शहर का विकास किया.
आगामी 2020 के विधानसभा चुनाव में जॉनी आर्य को चुनाव लड़ने में वेे जिस भी पार्टी से आएंगे उनका पूरा समर्थन देने की बात लोगों द्वारा कही गयी. इस मौके पर चंद्र प्रकाश आर्य, रमाकांत गुप्ता, सोहन गुप्ता, अरविंद आर्य, डॉ. नन्हे गुप्ता, लाल बहादुर शाह, गोविंद कानून, के साथ-साथ हजारों कानू हलवाई समाज के लोग उपस्थित रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top