पूर्व प्रमुख रामबच्चन सिंह कुशवाहा के 20 वीं पुण्यतिथि पर बोले उपेंद्र कुशवाहा -जनता की 5 समस्याओ को समाधान करने में सरकार विफल

भभुआ/रामपुर। सरकार आम जनता की 5 समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है. जिसमें वह विफल हो रहा है. जनता की पांच बड़ी समस्याए पढ़ाई, दवाई,कमाई,सिचाई,व सुनाई है. लेकिन वर्तमान सरकार यह समस्या समाधान नहीं कर पा रही है. जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उक्त बातें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह
 रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाव बाजार के कामरेड स्वर्गीय रामबचन सिंह कुशवाहा के 20 वी पूण्य तिथि पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करते हुए कहा। श्री कुशवाहा ने कहा कि ये राजनीतिक मंच नही है कि मैं किसी पार्टी के ऊपर राजनीत की बात करू। उक्त पांचो बिंदु राष्ट्रवाद की बात है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा की किसी भी महापुरुष व सामाजिक ब्यक्ति का मूर्ति का स्थापना यू ही नही की जाती है। उनके बिचारो पर चलने की प्रेरणा मिलती है। जैसे आने वाले पीढ़ी भी  समाज में किये गए महापुरुषों बलिदान व सेवा आज के युवाओ व आने पीढ़ी को सिख देती है। आपको बता दे कि कामरेड का मतलब पुराने लोग तो जानते है लेकिन आज की युवा पीढ़ी कामरेड की मतलब नही जानते होंगे। कामरेड का मतलब युवाओ को समझते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि  कामरेड का मतलब ऐसा साथी जो संकट के समय साथ रहे व समाज मे गरीब तबके लोगो को सहायता करें व समाज मे रहकर सामाजिक कार्य करे ऐसा कामरेड पूर्ब प्रमुख स्वर्गीय  रामबचन सिंह ने समाज के लिए किया था तभी उनके नाम के आगे कामरेड लगा है। शिक्षा के बिना किसी का काम नही चल सकता शिक्षा सभी के लिए जरूरी है लेकिन आज के समय मे शिक्षा दो प्रकार हो गए है। एक पैसे वालो के लिए तो एक गरीब मजदूर किसानों के लिए। पैसे वाले तो प्राइबेट स्कूल में अच्छे शिक्षा का तामिला करा लेते है लेकिन गरीब मजदुर किसान के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते है।
जो वर्तमान सरकार द्वारा  सरकारी विद्यालय में अच्छे शिक्षा की ब्यवस्था नही है। सरकारी से ही पता चलता है कि सरकारी विद्यालय के आठवी कक्षा के छात्र द्वारा एक से सौ तक गिनती नही आ रही तो 6वी के छात्र द्वारा हिंदी की शुध्द से किताब भी पढ़ने नही आता है। सभा उपस्थित लोगों को यह बात बताया कि अगले चुनाव में किसी भी पार्टी के उमीदवार से सपथ करवा लें कि हमारे विद्यालय की स्थिति कब सुधरेगी तभी आप वोट करे। वही मुख्य प्रवक्ता वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लह मुकेश साहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कामरेड स्वर्गीय रामबचन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्ब प्रमुख रामबचन सिंह पग पग पर अपमानित लांक्षित पीड़ित शोषित जनता की आवाज बनकर समाज मे उभरे थे। अत्याचार, दमन, शोषण के बिरुद्वय एक क्रांतिकारी जुझारू के रूप में अपने को सिध्द किए। वे समाज के लिए एक ज्योति पुंज थे और सतप्त मानवता के कल्याण के लिए समर्पित थे। साथ ही जनता बीच वर्तमान सरकार पर वर्षते हुए कहा कि बिहार में जन्म लेना युवाओ का गलती है। जो की युवा बिहार छोड़ अन्य प्रदेशों में नॉकरी करने के लिए जाते है और वहा अनेको प्रकार परेशानी का सामना करते है। अन्य राज्यो के तरह क्या बिहार फैक्ट्रियां नही हो सकती केवल बिहार में देखा जाए तो इट का भट्टा दिखाई देता है। सरकार को यहा तो सिर्फ कुर्सी व सत्ता से प्यार है। विकाश से कोई प्यार नही है। जिस सरकार को कुर्सी व सत्ता की लोभ है वो कभी विकाश नही कर सकता है। वैसे लोगो हम बिहार से खदेड़ देंगे। वही मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य ने पूर्ब प्रमुख कामरेड स्वर्गगीय राम बचन सिंह के जीवनी को याद किया व उनके बिचारो लोगो मे ब्यक्त किया। वही भभुआ से आये कलाकारों द्वारा लोगो उनके बिचारो को संगीत के माध्यम से बताह गया। वही सभा के आयोजक कर्ता राजेश कुमार राजू, व ब्यवस्थापक ब्रजेश कुमार सोनू ने किया वही मंच के अध्यक्षता पूर्ब मुखिया अक्षैबर सिंह व संचालन रालोसपा के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया। मौके पर रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूदेव चौधरी,धर्मपाल सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह, सिधेस्वर सिंह, बिजन्ता बिंद, पूनम कुशवाह, राजेश यादव, राम जी कुशवाहा, शुगुन सिंह, रामयश कुशवाहा, डॉ मृत्युंजय सिंह, अरुण सिंह, मनोज सिंह, आदि दर्जनों गणमान्य व सैकड़ो ग्रामीण महिला, पुरूष व युवा लोग उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top