भभुआ/रामपुर( बंटी जायसवाल). रविवार को कैमूर जिले के करमचट थाना के प्रांगण में प्रभारी थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व ताजिया जुलूस निकालने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलुस के लिए जो पहले का रूट चार्ट है उसी के अनुसार ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. ताजिया जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाना है. 8 बजे ताजिया जुलूस को पहलाम करना है. उन्होंने बताया कि करमचट थाना क्षेत्र के तीन गांव झाली, अमाव व तेंदुआ गांव में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकाला जाता है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि ताजिया जुलूस शांतिपूर्वक मनाये. किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे. अगर किसी व्यक्ति द्वारा गलत मैसेज या अफवाह फैलायी जाती है. इसका सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही ताजिया जुलूस के दौरान थाना क्षेत्र के तीनों गांव में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान की तैनात रहेगी. ताकि जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बना रहे. अगर किसी के द्वारा शांति भंग करने को कोशिश की जाती है तो पुलिस द्वारा तुरंत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर एएसआई
चंद्रशेखर प्रसाद, सबार पंचायत सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, जलालपुर मुखिया मंटू शर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

