नुआंव प्रखंड के जदयू के दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बने विश्वनाथ गुप्ता

नुआंव/कैमूर।  नुआंव बाजार स्थित पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव हेतु सक्रीय सदस्यो की बैठक हुई।जिसमे सर्वसम्मति से विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता को दुबारा निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार यादव व पीठासीन पदाधिकारी कमल नारायण पांडेय ने जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य,वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम गुड्डू सिंह की उपस्थिति में चुनाव हेतु पार्टी द्वारा जारी गाइड लाइन को उपस्थित सदस्यो के बीच रखा।इसके बाद पजरांव पंचायत के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने प्रखंड अध्यक्ष के लिये विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा।जिसका समर्थन तंजीम अख्तर ने किया।इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।इसके बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने गुप्त के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।तत्पश्चात गुप्ता को फूल माला पहनाकर जदयू नेताओ व कार्यकर्ताओ ने बधाई दी तथा और बेहतर ढंग से कार्य करते
हुए पार्टी को और मजबूत करने की अपेक्षा की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली,सड़क,
सिचाई,स्वस्थ्य ,शिक्षा,पेयजल आदि के क्षेत्र में बिहार को सीएम नीतीश कुमार आत्म निर्भर बना कर देश में मिसाल पेश की है।आने वाले समय में बिहार नशा एवं अपराध मुक्त होगा तथा औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगा।
चंद्रप्रकाश आर्य ने कहा कि कार्यकर्त्ता पार्टी के रीढ़ है और पार्टी उनको पूरा सम्मान देगी।अब्दुल करीम सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।बैठक में अरुण कुमार राय गुड्डू सिंह,श्रीनिवास कुशवाहा,श्रीनिवास राम,जुल्फेकार अली भुट्टो,रामावतार पासवान,करिश्मा कुमारी,संतोष यादव,उमरावति देवी,सूरज माझी,उमाकान्त साह,शशि कुमार,सदरू अंसारी,अभिषेक उपाध्याय सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top