नुआंव/कैमूर. मुहर्रम के अवसर पर मंगलवार को प्रखण्ड के विभिन्न ताजिया कमिटियों ने ताजिया के साथ जुलुस निकाल पारंपरिक खेल का प्रदर्शन किया,जिसमें खिलाड़ी कलाकारों ने गदका ,बाना,बनेठी,भाला, तलवार बाजी आदि पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन कर अपना अपना कर्तब दिखाया।बैंड-बाजों के बीच हो रहे खेल के दौरान दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
पशु मेला परिसर में आयोजित इस आयोजन के समय मेला सरीखा नजारा दिखा।खेल का उद्घाटन थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह व संचालन हारून अंसारी ने किया।मौके पर उस्ताद मंसूर आलम,नेहाल अहमद,एजाज अहमद,बीडीओ आमोल मिश्रा, द्वारिका प्रसाद,मासूक खान ,इलियास अंसारी,हसनात सिद्दीकी,तंजीम अख्तर,रमेश राय, अनीश अहमद,नसीरुद्दीन, हसनाथ सिद्दकी,संत विलास सिंह समसुद्दीन अंसारी।सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।ताजिए के पारंपरिक खेल में सहयोग करने के लिए कमिटी ने पत्रकारों को किया पुरुस्कृत।
उस्ताद तजियादार व खिलाड़ी हुए सम्मानित
मुहर्रम के मौके पर नुआंव कमिटी द्वारा आयोजित पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले पत्रकार विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता व दीपक कुमार गुप्ता सहित नुआंव गैरा देउरिया के उस्ताद एवं ताजिया दार को अंग बस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ तीनो टीमो के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया।