#घटना करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव की
#मृतक बच्चा पाण्डेयपुर गांव का सचिन कुमार
# साढ़े घण्टे बाद परिजनों को आर्थिक सहायता बीडीओ द्वारा 20 हजार का चेक व आश्वासन मिलने बाद उठा शव
#घटना की सूचना पर पहुँची भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय व इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। शुक्रवार को करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव के मां काली मन्दिर के पास बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने साईकिल सवार दो बच्चों को पीछे से टक्कर मारते हुए एक बच्चे की कुचल दिया. जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. वही साइकिल पर पीछे बैठा बच्चा बाल बाल बच गया. हालांकि दूसरे बच्चे को हल्की चोटे आयी है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों सबार भभुआ मुख्य सड़क पर 3 घण्टे तक हंगामा कर किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक धक्का मार कर भागने के दौरान लोगों ने पकड़ कर एक घर में बंद कर दिया। इसके बाद भी वह खिड़की से कूद कर फरार हो गया। फिर बाद में पाण्डेयपुर गांव के लोगों ने खदेड़ कर बाइक पर बैठा कर अपने गांव में लाया. इसके बाद लोगों ट्रैक्टर चालक को खूब पिटाई कर दी। मृतक बच्चा पाण्डेयपुर गांव निवासी मुन्ना बिंद का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार बताया जाता है। जो प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर में कक्षा 5 वीं का छात्र बताया जाता है। वही दूसरा घायल बच्चा चन्देश्वर बिंद का 12 वर्षीय पुत्र बादल कुमार बताया जाता है। घायल दोस्त बादल कुमार ने रोते हुए बताया कि साइकिल पर सवार हो कर अपने गांव से झाली गांव में मछली मारने वाला बंशी लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बालू वाला ट्रैक्टर नेे पीछे से धक्का मार दिया। सचिन साईकिल चला रहा था मैं पीछे बैठा हुआ था।
मैं तो गिर कर साइकिल में फंस गया और ट्रैक्टर ने सचिन को कुुुचल दिया।
बताया जाता है कि डेहरी से बालू लेकर ट्रैक्टर चालक पतरिहा गांव जा रहा था। इसी बीच झाली गांव के काली मंदिर के पास तेज गति ट्रैक्टर चालक ने साईकिल सवार दोनों बच्चों को पीछे से धक्का मार दिया। जिसमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक धक्का मारने के बाद भागते हुए पलट दिया। लोगों द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर चालक संजय कुमार बिंद भगवानपुर थाना क्षेत्र के धरचोली गांव का बताया जाता है। वही ट्रैक्टर भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के रितेश कुमार पांडेय का बताया जाता है। जो ट्रैक्टर का चालक बालू लेकर पतरिहा लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक को फरार होने के बाद लोगों खदेड़ कर पकड़ कर खूब पिटाई कर दी। लोगों द्वारा जान से मारने की कोशिश की जा रहा थी। हालांकि मॉब लिंचिंग की घटना होने से बच गया।
पुलिस को ट्रैक्टर चालक को ले जाने से रोका, जम कर हंगामा
घटना से सूचना पर पहुँचे करमचट पुलिस अग्निशमन वाहन से पहुँची तो कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जब पुलिस हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर चालक को थाना ले जाने लगी तो आक्रोशित परिजनों व लोगों द्वारा गाड़ी को घेर कर हंगामा करने लगे। लोगों द्वारा पुलिस से ट्रैक्टर चालक को सौंपते हुए अपने तरीके से सजा देने की बात कही जा रही थी। लेकिन पुलिस ने चालक को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला। पुलिस गाड़ी में ही चालक को बैठाए रखी ताकि चालक के साथ कोई मारपीट की घटना न हो। इसके बाद थानाध्यक्ष कोमल तिवारी, बीडीओ द्वारा आक्रोशित लोगों को मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझा बुझा कर शांत कराया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया।
बीडीओ ने दिया 20 हजार का चेक
मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक बीडीओ रामपुर अरविंद कुमार सिंह द्वारा मृतक बच्चे के बड़े पिता चन्देश्वर बिंद को चदिया गया। इसके साथ ही कहा गया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी परिवार के मुखिया माता पिता के नाम से दिया जायेगा। सबार भभुआ मुख्य पथ में ब्रेकर बनवाने की लोगों ने मांग की। जिसके बाद अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया।
कहवा उड़ गईल हो बचवा...
पांडेयपुर गांव में मृतक बच्चे घर के बाहर महिलाओं की काफी भीड़ लगी हुई थी. गांव में कोहराम मच गया था. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. मृतक बच्चे की मां शर्मिला देवी छाती पीट पीट कर रोते हुए कह रही थी कि आइहो भैया, कहवा चिरईयन नियन उड़ गईल हो बचवा... बेहोश हो जा रही थी। महिलाओ द्वारा पानी की छींटे मार कर होश में लाया जा रहा था। महिलाओं द्वारा समझाया जा रहा था कि इतने दिन के बचवा रहलन धीरज रख।
मृतक बच्चे के है दो भाई व दो बहन
जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा सचिन के सचिन को लेकर दो भाई व दो बहन है। सचिन अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। शंकुलती कुमारी 8 वर्ष, नन्दन कुमारी 6 वर्ष, जिशु कुमार 4 वर्ष बताया जाता है। बताया जाता है कि बुधवार को ही सचिन के पिता मुन्ना बिंद कमाने के लिए हैदराबाद गए है। तब इसी बीच यह घटना हो गई है। अभी पहुँचे भी नहीं है लेकिन उन्हें सूचना दे दिया गया है।
घटना की सूचना पर पहुँची भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय
घटना की सूचना पर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय घटनास्थल पर पहुँच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही बीडीओ रामपुर से दिए जाने वाले मुआवजा व आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी लेते हुए जो भी सरकारी सहायता हो उसे दिलाने की बात कही। इस दौरान बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी,पूर्व मुखिया अक्षवर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। वही ट्रैक्टर चालक को जेल भेजा जायेगा।









