दुर्गावती(मुबारक अली)।- महापर्व छठ को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने गुरुवार को दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया.दुर्गावती प्रखंड में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के पास स्थित दुर्गावती नदी घाट का निरीक्षण किया इसके बाद चेहरियां बाजार स्थित दुर्गावती नदी घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों की पहचान कर उसके बारे में लोगों को सचेत करने को कहा.घाटों की साफ-सफाई समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया. जिला अधिकारी एवं एसपी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बगल में स्थित घाट एवं चेरिहया बाजार स्थित दुर्गावती नदी घाट तथा कुशहरियां नटी घाट पहुंचकर उन्होंने जायजा लिया और मुखिया एवं अधिकारियों को आवश्यक अनुसार निर्देश दिए.घाट की साफ सफाई एवं रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया.इस दौरान डिसीएलआर, सीओ अरविंद कुमार,वीडिओ प्रशांत कुमार प्रसून,थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद सहित पंचायतो के मुखिया व ग्रामीण मौजूद थे.
डीएम व एसपी ने दुर्गावती नदी छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ सफाई सहित विधि व्यवस्था करने का दिया निर्देश
गुरुवार, अक्टूबर 31, 2019
Tags

