बिहार का पहला टोल टैक्स बनेगा LOC, जब बिना हेलमेट नहीं पार करेंगे, हेलमेटमैन राघवेंद्र के अभियान से 5 नवंबर से लागू यह नियम

बिना हेलमेट बाइक से टोल नहीं पर पार कर सकते है लागू नियम

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार के कैमूर जिला के मोहनियां टोल टैक्स पहला एलओसी बनेगा। क्योकि बिना हेलमेट बाइक सवार टोल टैक्स को पार नहीं कर सकते है। यह नियम हेलमेटमैन राघवेंद्र कुमार की पहल व अभियान का ही नतीजा होगा। जब हेलमेट मैन की पहल पर कैमूर जिला के एसपी दिलनवाज अहमद 5 नवंबर मंगलवार को इस नियम की हरी झंडी दिखाते हुए लागू करेंगे। आपको बता दें कि बिहार के कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम बगाढ़ी के राघवेंद्र कुमार पूरे भारत में हेलमेट मैन के नाम से जाने जाते हैं. जो सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पिछले 6 साल से पूरे भारत में चला रहे हैं, 5 नवंबर को उनका कार्यक्रम मोहनिया टोल बूथ पर होगा. बिना हेलमेट जाने वाले राहगीरों को हेलमेट दिया जाएगा. और उस दिन से LOC की तरह यानी लाइन ऑफ कंट्रोल यानी आप बिना हेलमेट टोल बूथ पर पास नहीं कर सकते हैं. लोगों को जागरूक के लिए यह नियम लागू कर दिया जाएगा. हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार अपनी मुहिम द्वारा भारत के सभी टोल टैक्स पर इस नियम की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं. कुछ अलग राज्य में भी अपने प्रयास से इस नियम को यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लागू करवा चुके हैं. बिहार के सभी टोल टैक्स पर हेलमेट बांटकर सरकार से इस नियम को लागू करवाने के लिए अपील कर रहे हैं. क्योंकि भारत में प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोगों की मौत हो रही है और दो लाख लोग विकलांग हो रहे हैं. यह देश के लिए एक महामारी जैसी गंभीर समस्या बनी हुई है. हेलमेट मैन सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए अब तक 6 साल में 25000 हेलमेट बांट चुके हैं. जिसमें 4 साल से ऊपर उम्र के बच्चों पर हेलमेट लगाने का नियम लागू है. उन बच्चों को हेलमेट देने के लिए उनसे पुरानी किताब लेते हैं और हेलमेट देते हैं अब तक 200000 गरीब बच्चों को भी इस अभियान से पुस्तक का लाभ मिल चुका है.भारत के 100% शिक्षा बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा में भी मजबूती मिल रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top