कैमूर में एक बार फिर छठ घाट देखने गए छात्र की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

भभुआ/कैमूर। कैमूर सेे बड़ी खबर आ रही है। जहां एक बार फिर बनाये गए छठ घाट को देखने गए छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया है। मृतक छात्र डीएवी पुसौली स्कूल का छठी कक्षा का 12 वर्षीय छात्र  शिवम उपाध्याय बताया जाता है।जो कुदरा प्रखंड के सीसवार पंचायत अंतर्गत हसनपुरा गांव के तरुहा टोला निवासी अनिल उपाध्याय का 12 वर्षीय पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, जो आज दोपहर अपने गांव के तालाब पर छठ पूजा के लिए बनाये
 गए छठ घाट को देखने गया था और इसी बीच पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी मे चला गया और डूबने से मौत हो गयी। जब परिवार को लोगों को जानकारी मिली तो दौड़े दौड़े तालाब पर पहुँच बच्चे के शव को तालाब के पानी से निकाला गया। इस घटना के बाद गांव में गमों का माहौल है। परिवार के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top