टोल प्लाजा पर अनियंत्रित बस ने भाई बहन को कुचला, भाई की मौत, बहन घायल, वाराणसी रेफर, लोगों ने जाम किया सड़क

दुर्गावती,कैमूर(मुबारक अली)।कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार स्थित टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की सुबह हाइवे पर सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई.तथा एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीड़ीखिली बाजार निवासी सहदुल मुसहर का 6 वर्षीय पुत्र डूंगा कुमार एवं सोमारू मुसहर 8 वर्षीय पुत्री सोना कुमारी दोनों एक साथ समेकित चेक पोस्ट पर खुले दुकानों पर सामान खरीदने जा रहे थे. उसी दौरान  एक अनियंत्रित बस ने  दोनों बच्चों को रौद दिया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग काफी संख्या में  घटनास्थल पर पहुंच गए.
इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए आनन-फानन में मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया जहां अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान डूंगा को मृत घोषित कर दिया एवं सोना की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर मोहनिया एवं दुर्गावती थाने की पुलिस एवं दोनोंं थाने के सीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम को तीन घंटे बाद समाप्त कराया.लेकिन दोनों थाने की बॉर्डर एरिया होने के चलते दोनों थाने की पुलिस के लिए घटनास्थल परेशानी का सबब बन गया था. उसके बाद दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ के लिए भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top