कैमूर के भभुआ में युवक की गोली मार कर हत्या, आक्रोशितों ने अस्पताल व सड़को पर किया उपद्रव व तोड़फोड़

#गोली मारने वाले आरोपी बदमाश को आक्रोशित लोगों ने कर पिटाई
#सदर अस्पताल व शहर की सड़कों पर तोड़फोड़, काबू पाने के लिए पुलिस ने चटकाई लाठियां
#युवक की हत्या मामले पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,एक देशी कट्टा व गोली को किया बरामद
#उपद्रव व तोड़फोड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी भी घायल
#पिटाई से घायल आरोपी युवक को पुलिस की देखरेख में चल रहा है सदर अस्पताल में इलाज
भभुआ/कैमूर। कैमूर के भभुआ से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने शहर व सदर अस्पताल में उपद्रव व जमकर उत्पात मचाया. वही आक्रोशित लोगों की भीड़ गोली मार कर भागने वाले आरोपी बदमाश को पकड़ कर खूब पिटाई कर दी. घटना भभुआ आजादनगर शिवाजी चौक के पास की है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. लेकिन फिरहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस ने दोनों को घायलों के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया. बदमाश की गोली से घायल  माधव सिंह सिकठी गांव का निवासी बताया जाता है. उसके परिजन लेकर उसे वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वही गोली मारने वाला बदमाश भभुआ वार्ड 10 के पार्षद बदरुद्दीन राइन का बेटा शाहिद राइन उर्फ भवानी बताया जाता है.
आक्रोशितों ने अस्पताल व सड़क पर किया उपद्रव 
जब पुलिस सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुँची तो आक्रोशित भीड़ द्वारा बदमाश को मारने के लिए पुलिस से उलझ गए. सदर अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस द्वारा भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन, वह माने नहीं और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे. यह देख भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चटकाई. भीड़ ने पथराव किया, जिसमें दो पुलिस लाइन जवान घायल हो गए. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस द्वारा खदेड़े जाने के बाद भीड़ पुन: सड़क पर पहुंच गई और वहां खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ की. शहर की बिगड़ती स्थिति की सूचना मिलते ही एसडीएम व  एसपी पहुँचे. 
शहर में लागू की गई धारा 144
जहां एसपी दिलनवाज अहमद ने घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद में धारा 144 लागू कर दी गयी. एसपी के नेतृत्व में भभुआ एसडीएम व पुलिस अफसरों, जवानों ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया. कैमूर एसपी ने बताया कि हत्या मामले में वार्ड पार्षद के पुत्र का गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों में आपसी विवाद है. उसके पास से कट्टा व गोली जब्त की गई है. पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपी का इलाज चल रहा है. स्थिति नियंत्रण में है. लोगो से पुलिस प्रशासन ने शान्ति बनाये रखने की अपील की. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top