कैमूर : भाई के लिए मन्नत पूरा होने पर रातभर ठंडे पानी में खड़े होकर हरेराम यादव ने किया छठ व्रत

       फ़ोटो- पानी में खड़े होकर आराधना करते व्रती हरेराम 
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर के चैनपुर प्रखंड के शेरपुर गांव के हरेराम यादव ने मन्नत होने के बाद रात भर पानी मे खड़े होकर छठी मईया की आराधना, रविवार की सुबह अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का किया समापन।  ऐसा बहुत ही व्रती मिलेंगे जो रात भर ठंडे पानी में छठ मईया का आराधना व उपासना की हो।
व्रती श्री यादव कहा कि मेरे भाई को लकवा हो गया था और मैंने छठी मईया से प्रार्थना किया कि मेरा भाई का लकवा ठीक हो जायेगा तो मैं रात भर पानी में खड़े होकर उपासना व छठ पूजा करूंगा। इसके कुछ दिनों बाद मेरा भाई लकवा से ठीक हो गया। जिसके बाद आज मैंने शनिवार की रात भर ठंडे पानी में खड़े होकर छठी मईया की आराधना व उपासना किया और रविवार की सुबह उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top