कैमूर : साईकिल से दुकान जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

दुर्गावती(मुबारक अली)।- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव स्थित पोखरे के समीप रविवार की सुबह एनएच दो पर एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.घटना को देख आसपास के लोग मौके पर काफी संख्या मे भिड़ जुट गया. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दि.सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर दुर्गावती के पास बरामद कर ली. लेकिन ट्रक का चालक भागने में सफल रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के ढङहर गांव निवासी प्रमोद कुमार शर्मा  रविवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर मरहियां मोड स्थित अपने  फर्नीचर के दुकान पर जा रहे थे. अभी वे चिपली गांव के समीप ही पहुंचे थे कि पोखरे के पास एक ट्रक ने उन्हें रौदते हुए मोहनिया की ओर भागने लगा. जिससे प्रमोद कुमार की मौके पर मौत हो गई.घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ वहां पर जुड़ गई और भाग रही ट्रक की सूचना लोगों ने दुर्गावती पुलिस को दी सूचना पाकर  पुलिस दुर्गावती के पास सड़क पर आ गई और भाग रही ट्रक का पीछा कर बरामद कर लिया. हालांकि पुलिस को देख ट्रक का चालक ट्रक खड़ी कर वहां से फरार हो गया.पुलिस ने ट्रक को बरामद कर थाने ले आई.पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top