दुष्कर्म के चार आरोपियों में दो आरोपी गिरफ्तार
मोहनियां/कैमूर। लिफ्ट देने के नाम पर नाबालिग को चार युवकों द्वारा लग्जरी गाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल मामले में सोमवार को मोहनियां मे जमकर हंगामा हुआ। लोग आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए और जमकर तांडव मचाते हुए आगजनी,पत्थरबाजी और तोड़फोड़ किया गया। मोहनियां शहर की दुकानों को बंद करा दिए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की लोग मांग कर रहे थे।आक्रोशित भीड़ को अनियंत्रित होते देख नगरवासी सहम गए जो दुकानें बंद नहीं थीं उनके शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे और सड़क पर खड़ी लगभग आधा दर्जन बाइकों में आग लगा दी। इससे स्थिति अनियंत्रित होने लगी। दिन के डेढ़ बजे के बाद मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर विध्याचल प्रसाद, सीओ राकेश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह दलबल के साथ चांदनी चौक पर पहुंचे।
यह भी पढ़े : कैमूर में लिफ्ट देने के नाम पर चलती गाड़ी में नाबालिग युवती से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, वीडियो कर दिया वायरल
यह भी पढ़े : कैमूर में लिफ्ट देने के नाम पर चलती गाड़ी में नाबालिग युवती से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, वीडियो कर दिया वायरल
सड़क पर से भीड़ को हटाने का प्रयास शुरू हुआ। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बेकाबू युवाओं का आक्रोश बढ़ता गया।मामले को अनियंत्रित होते देख कैमूर के डीएम डा.नवल किशोर चौधरी, डीडीसी केपी गुप्ता, एडीएम सुमन कुमार, डीएसओ पीके झा, भभुआ के एसडीएम जनमेजय शुक्ला, मोहनियां के डीसीएलआर नुरुल ऐन, बीडीओ सहित पूरा प्रशासनिक महकमा मोहनियां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लग गया।
दंगा नियंत्रण बज्र वाहन, दमकल को भी बुलाना पड़ा। शाम में शाहाबाद के डीआइजी राकेश राठी भी कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद के साथ मोहनियां पहुंच गए। डीएम ने स्वयं ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे। इस दौरान नगर में पदाधिकारी व पुलिस जवान फ्लैग मार्च करते रहे।वही आगजनी को देखते हुए आग पर काबू पाने के लिए दमकल की भी गाड़ी मौजूद रही।

कैमुर डीएम जैसे ही मोहनिया पहुंचे उन्होंने सबसे पहले मोहनिया की बिजली सप्लाई को बंद करवाया और एलाउंसमेंट कर लोगों को अपने अपने घर चले जाने की हिदायत देने लगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए यह बताते रहे कि आप लोग शांत हो जाइए और अपने अपने घर के चले जाइए प्रशासन को मोहलत दीजिए दो लोगों को गिरफ्तारी हो गई है बचे हुए अपराधियों के गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर ली जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की टुकड़ी बनाकर जगह-जगह भीड़ पर काबू पाने के लिए खड़ा कर दिया था और लोगों को पूरे मोहनिया में प्रशासन अपनी गाड़ी से अलाउंस मेंट करते हुए भ्रमण कर लोगों को बार-बार हिदायत दिया जा रहा था।
गौरतलब है कि नाबालिग युवती से चार युवकों द्वारा बंद लग्जरी गाड़ी में ले जाकर गैंग रेप किया और फिर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। यह मामला मोहनिया थाना क्षेत्र का है। जैसे ही वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो पीड़िता को अपने साथ ले जाकर भभुआ महिला थाना में मोहनिया के चार आरोपी युवकों के खिला प्राथमिकी दर्ज कराई साथ ही पीड़िता का मेडिकल जांच कराया।