खेत में धान काटने जा रही महिला व पुरुष की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत, एक गम्भीर घायल

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत मच्छनहटा गांव मे बुधवार की सुबह विद्युत करंट के चपेट मे आने से महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रुप से झुलूस गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के मच्छनहटा गांव निवासी रामकिशुन प्रजापति की पत्नी फूलमती देवी गांव के पूरब तरफ धान काटने खेत की ओर जा रही थी.उसी समय धारा प्रवाहित विद्युत केबल धान के खेत में गिरा हुआ था. जिसके चपेट में पहले फूलमती देवी आ गई तथा दूसरी तरफ राम अशीष प्रजापति भी खेत की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में वह भी धारा प्रवाहित विद्युत करंट के चपेट में आ गए दोनों की मौत मौके पर ही हो गई .राम आशीष प्रजापति के पीछे कुछ दूरी पर उनका बेटा सुभाष प्रजापति था. जो अपने पिता राम आशीष को छटपटाते  देख उधर दौड़ पड़ा और पिता को बचाने की कोशिश में करने लगा. लेकिन वह भी धारा प्रवाहित विद्युत करंट के चपेट में आ गया. संजोग अच्छा था कि सुभाष प्रजापति के पीछे उसके चाचा आ रहे थे. और इस घटना को सुभाष प्रजापति के चाचा देख लिए.उन्होंने जोर जोर से लाइन काटने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में ग्रामीणों ने लाइन को काट दिया. लाइन कटने के बाद ग्रामीणों ने राम अशीष प्रजापति फूलमती देवी एवं सुभाष प्रजापति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पर लाए. जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया तथा सुभाष प्रजापति की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भुभुआ के लिए रेफर कर दिया.घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया  तथा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई तथा पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल  भभुआ भेज दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top