दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली). दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरिया गांव निवासी मिथिलेश कुमार प्रजापति एवं दरौली गांव निवासी शशिकांत पाल का डेहरी आन सोन के पास बालू लदे ट्रेलर नदी में गिरने से दो युवकों की हुई मौत के बाद शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिवार के लोग चिख-पुकार करने लगे.रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए .प्राप्त जानकारी के अनुसार डेहरी आन सोन से एक ट्रेलर बालू लोड कर मोहनिया की तरफ आ रहा था. ट्रेलर पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के अवरियां गांव निवासी मिथिलेश कुमार प्रजापति एवं दुर्गावती थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी शशिकांत पाल सहायक चालक सवार थे. जैसे ही ट्रेलर डेहरी आन सोन स्थित सोन नदी के पुल पर पहुंचा. अनियंत्रित होकर बालू लदे ट्रेलर नदी में गिर गया. परिणाम स्वरूप ट्रेलर पर सवार मिथिलेश कुमार प्रजापति एवं शशिकांत पाल कि पानी में डूब कर मौत हो गई. घटना की खबर जैसे ही दुर्गावती क्षेत्र में पहुंची शोक की लहर दौड़ पड़ी .
दुर्गावती के ट्रैक्टर डेहरी सोन नदी में गिरने से दो की मौत, शव गांव में पहुंचते ही मचा कोहराम
शुक्रवार, नवंबर 08, 2019
Tags

