भभुआ दत्तक ग्रहण संस्थान में 9 माह की मासूम बच्ची की संदेहास्पद स्थिति में मौत, डीएम ने दिया जांच के आदेश

भभुआ/कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहा भभुआ दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रही एक बच्ची की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है।मिली जानकारी के मुताबिक,बच्ची इसी वर्ष फरवरी माह में बक्सर जिले में पाई गई थी। परवरिश के लिए भभुआ स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में लाया गया था।  बच्ची का नाम अनुप्रिया बताया जाता है। जो विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में शनिवार को बेड पर जब आया ने देखा तो उसका पैर फंसा हुआ था और वह हिलडुल नहीं कर रही था इसके बाद बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी के निर्देश पर जांच के लिए भभुआ एसडीएम जनमेजय शुक्ला व भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद पहुँचे। जहां बच्ची की मौत के बारे में दत्तक ग्रहण संस्थान की आय व अन्य लोगों से पूछताछ की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top