मोहनियां। ईद मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई .अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार रावत एवं डीएसपी रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजसेवी वं संभ्रांत लोग मौजूद थे. इस मौके पर एसडीएम शिव कुमार रावत ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने आपसी भाईचारे के साथ निर्धारित रास्तों से ही जूलुस निकालने की अपील की.उन्होंने कहा कि यदि कोई घटना होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय
पर कार्रवाई हो सके.इसके बाद उन्होंने कहां की शनिवार को राम मंदिर के विवाद को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुलझाया गया जिसको लेकर उन्होंने शहरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोर्ट का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है. जिसे हम लोक सख्ती से पालन करेंगे इसके साथ ही लोगों से क्षेत्र में अमन चैन से रहने की हिदायत एवं अपील की. उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का अभद्र भाषाओं का प्रयोग व्हाट्सएप एवं फेसबुक के जरिए ना किया जाए ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान डीसीएलआर , अंचलाधिकारी,वीडिओ थानाध्यक्ष सहित समाजसेवियों में पूर्व जिला पार्षद खुर्शीद असलम कांग्रेश पूर्व जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह,अक्षयबर सिंह, अशोक लहरी,पूर्व जिला परिषद गीता पासी सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे.