कैमूर में 6 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, दिवाकर प्रसाद बने करमचट थानाध्यक्ष

Photo - google
भभुआ/कैमूर: जिले में अपराध पर लगाम लगाने व विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए  कैमूर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने कई थानाध्यक्षों व पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि स्थानातंरण हुए पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष अपने अपने थाने में अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया गया है। 
कौन पुलिस अधिकारी कहाँ से कहाँ गए--
पुलिस अधिकारी           यहां से          यहां गए
पुअनि शशिभूषण कुमार-  भभुआ थाना - सोनहन थानाध्यक्ष 
पुअनि दिवाकर प्रसाद - दंगा नियंत्रण मोहनियां टू  - करमचट थानाध्यक्ष,
पुअनि अमोद कुमार -       चांद      - अधौरा थानाध्यक्ष
पुअनि वीरेंद्र कुमार सिंह - सोनहन थाना - चांद थानाध्यक्ष
पुअनि रविभूषण कुमार  - पुलिस केंद्र भभुआ -  कुछिला
थानाध्यक्ष
पुअनि रितेश कुमार सिंह - भभुआ पुलिस केंद्र -  कुढ़नी थानाध्यक्ष 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top