दुर्गावती में जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस में हुजूर की आमद मरहबा... की गूंजी सदाएं

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के  अलग-अलग जगहों पर जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर विभिन्न ग्रामीण इलाकों से विशाल जुलूस निकाला गया.जुलूस के दौरान हुजूर की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा के नारे लगाए जा रहे थे.
इस दौरान दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र मे रविवार को जामा मस्जिद सरैया से खजुरा पड़ाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के दरगाह से होते हुए खजुरा गांव व खजुरा बाजार सरैया कर्मनाशा बाजार झंडा लहराते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया गया.
भ्रमण करने के बाद जुलूस वापस हजरत अंजान शहीद बाबा के दरगाह पर पहुंचा.जहां सलातो सलाम पढ़े गए और देश की तरक्की के लिए दुआ की गई.इस दौरान मौलाना ने सभी को पैगंबर साहब के जन्मदिन पर मुबारकबाद देते हुए सभी
मोमिनों को अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर अपने नबी आका सल्लल्लाहो सल्लम के नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर हाफिज फीरदोस शाह,सिरताज अली, हसन अली,मुबारक अली,जहुर मियां,छठु अंसारी,सद्दाम हुसैन,
अरमान अली, नौसाद अली, जुनेद आलम,साजिद अली,सेराज अंसारी,कलामुदीन,अनवर हासमी, समशेर अली सहित अन्य लोग जुलूस मे शामिल रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top