भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)।बिहार के कैमूर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शादी कराने वाले अगुआ को ही लड़के वाले द्वारा अपने गांव में बीच रास्ते के एक पेड़ में मोटे रस्सी से बांध कर जलील किया गया और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के उफरौली गांव का है। बताया जाता है कि,उफरौली गांव के रामसेवक पांडेय के लड़के की शादी कराने की बात अगुआ द्वारा कहा गया था। इसी बीच अगुआ कई बार पांडेय के घर पर ठहरे और बात विचार किया। अगुआ द्वारा पांडेय से लड़के के छेका कराने के लिए लड़की वालों को लाने की बात कही गयी थी। लेकिन अगुआ द्वारा कई बार समय देकर ऐसा नहीं किया गया तो इस बात को लेकर लड़के वाले अगुआ से खफा हो गए।
फिर क्या था बगल के गांव इंग्लिशपुर के अगुआ वीरेंद्र दूबे के घर पर पहुँच कर शिवसागर थाना क्षेत्र के ककईराम गांव के बिपिन पांडेय व दूबे को पकड़ कर उफरौली गांव में लड़के वाले द्वारा लाया गया। जहां दोनों अगुआ को गांव के रास्ते में एक पेड़ में मोटे रस्सी से बांध कर जलील किया गया। यहां तक दोनों अगुआ का वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया। इस दौरान अगुआ से जो रुपये खर्च हुए उसे देने की बात कह रहे थे। लेकिन यह काम लड़के वाले पक्ष का मानवता को शर्मसार करने वाले था और कानून को अपने हाथ में लेने वाला था। जबकि लड़के वाले द्वारा सीधा दोनों अगुआ को लेकर पुलिस के पास जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हालांकि बेलांव पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुँच कर दो अगुआ व लड़के के पिता यानी दो पक्षो को हिरासत में लेकर थाने पहुँची।
जहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षो से पूछताछ की गई। फिर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कैमूर एसपी के पास पहुँची। वहाँ एसपी ने दोनों अगुआ व लड़के के पिता से पूछताछ की। लड़के के पिता ने बताया गया हमलोग आपस में रिश्तेदार है अगुआ को गांव के लोगों द्वारा बांध दिया गया था मैंने आकर छुड़ाया फिर अगुआ द्वारा बताया गया कि हमलोग एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहते है सुलह समझौते करना चाहते है।वही इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज ने बताया कि ये शादी का मामला है और दोनों आपस में रिश्तेदार ही है। केस नहीं करते हुए सुलह समझौते की बात कह रहे है। इसलिए पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को छोड़ दिया जायेगा।

