दो बाईको की आमने सामने टक्कर मे एक की मौत,दो घायल

फ़ोटो - घायल का दुर्गावती पीएचसी में होता इलाज
दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)।- कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत असोगा गांव के समीप सोमवार की देर शाम अनियंत्रित दो बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर मे एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. जहां अमन कुमार यादव 20 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया .प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के अशोगा गांव के पास दो मोटर बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई. परिणाम स्वरूप कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीवी गांव निवासी राकेश कुमार सिंह व अमन कुमार यादव तथा रामगढ नोनार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भिड़ जुट गई. ग्रामीणों ने अमन यादव एवं गोलू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया तथा राकेश कुमार सिंह को दुर्गावती स्थित एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया.जहां अमन यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.तथा घायलों को बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी  रेफर कर दिया.सुचना पाकर घायलों एवं मृतक के परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गावती पहुंच गए. और परिजनों के चिख पुकार से वहां का माहौल गमगीन हो गया.पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top