कैमूर में उत्पाद विभाग ने दवा लदी ट्रक से भारी मात्रा में शराब किया बरामद, दो गिरफ्तार

कैमूर- जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को मोहनियां थाना क्षेत्र मे  हाइवे पर हरियाणा से आ रही दवा लदी एक ट्रक की जांच कर भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में हरियाणा के पलवल जिले के निवासी सद्दाम और शाहिद बताए जाते हैं.उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो हजार लीटर से अधिक शराब होगी उसकी गणना की जा रही है.उत्पाद विभाग अधीक्षक के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई. इस दौरान निरीक्षक रवींद्र सिंह, सतुजय कुमार, अवर निरीक्षक अमिताभ चंद्र सहित उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी व जवान शामिल थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top