पप्पू यादव के पार्टी जाप में शामिल होकर भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने ग्रहण किया सदस्यता

पप्पू यादव ने कहा जनता एक मौका देती है तो अपराधियों को छोड़ना होगा बिहार 
भभुआ/कैमूर : गुुरुवार नगर परिषद के मैदान में  में
 विशाल मिलन समारोह का आयोजित हुआ। जिसमें जाप(लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ मिलकर भभुआ के पूर्व विधायक सह समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र यादव अपने हजारों साथियों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हो गए. इस दौरान पप्‍पू यादव ने रामचंद्र यादव को अपने पार्टी की सदस्‍यता दिलाते हुए स्वागत किया.
पप्पू यादव ने विशाल मिलन समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आम जनता की आवाज है, यही कारण है कि जनता में जाप (लो) के प्रति काफी तेजी से रुझान बढ़ रहा है.
उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, लॉ एंड ऑर्डर, भ्रष्‍टाचार, माफिया राज, गुंडा राज जैसी चीजों को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि अगर प्रदेश की जनता हमें एक मौका देती है, तो मेरे शपथ लेने के बाद तुरंत अपराधियों को बिहार छोड़ना पड़ेगा.
उन्‍होंने आगे कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देे पा रही हैै। बेरोजगारी दूर करने के नाम पर कई प्रकार के लुुभावने युवाओं को दिया गया। लेकिन आज क्या है पढ़ लिख युवा बेरोजगार घूम रहे है। लेकिन हमारे पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का बेहतर योजना है, जिसके त‍हत इंटर पास बेरोजगार युवाओं को सरकारी ठेके दिये जायेंगे. हम माफिया और लूटने वाले लोगों को कोई ठेका नहीं देंगे, उसकी जगह कई भागों में युवाओं को ही ठेका मिलेगा.
पप्‍पू यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने राम राज्‍य के नाम पर राजनीति की, मैं उसे जमीन पर उतार कर रहूंगा. एसपी – कलेक्‍टर डबल शिफ्ट में काम करेंगे और अपराधियों को या तो सुधरना होगा, नहीं तो बिहार छोड़ना होगा. मैं खुद दिन रात जगकर लॉ एंड ऑर्डर की हालत पर नजर रखूंगा. उन्‍होंने कहा कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करना भी मेरी प्राथमिकता होगी. इसलिए हर ब्‍लॉक और जिले में हाईटेक सरकारी अस्‍पताल बनवायेंगे. इसके साथ ही प्रकार सुविधाएं बिहार की जनता व लोगों को मिलेगा. किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. इसलिए हमें जनता एक मौका दे। इस समारोह में गायक गोलू राजा भी आये थे जो अपने गीतों से लोगों को मनोरंजन किया. स्थानीय नेता,कार्यकर्ताओ सहित हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top