Photo - google
भभुआ/मोहनिया/कैमूर। कैमूर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां लिफ्ट देने के नाम बदमाशो द्वारा चलती गाड़ी में नाबालिग युवती से अपना मुंह काला करने बाद बदमाशों ने पीडिता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल विडियो जैसे ही पुलिस के हाथ लगी तो पुलिस ने आरोपियों के पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त फरार है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के बयान पर भभुआ महिला थाना में 4 बदमाश युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं.
इधर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और पीड़िता द्वारा 4 युवको के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जल्द ही सभी आरोपियों गिरफ़्तारी कर जेल के सलाखों के अंदर भेजा जायेगा।

