कैमूर में ट्रक चालक को बंधक बना कर कार सवार हथियार बंद अपराधियों ने 102 बोरी प्याज की लूट

#प्याज के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद हुई लूट
मोहनियां/दुर्गावती(मुबारक अली)।देशभर में प्याज के दाम क्या बढे कि अपराधियों की नजर अब प्याज पर  रहने लगी है. ताजा मामला कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के  मुठानी गांव के समीप हाईवे पर कार सवार अज्ञात हथियार के बल पर अपराधियों 102 बोरी प्याज लूट लिया. इस घटना को लेकर वाहन स्वामी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मोहनियां थाने में शिकायत दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के पिपरी थाना क्षेत्र के असर्वेकला गांव निवासी चालक देवराज कुशवाहा डीसीएम इलाहाबाद मंडी से प्याज लोड कर जहानाबाद के लिए जा रहा था.
अभी वह मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के समीप पहुंचा ही था तभी कार सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक चालक को बंधक बना लिया और कई घण्टे तक उसे घुमाते रहे। 5 घण्टे बाद चालक को छोड़ा। चालक को उसके डीसीएम पर लदे करीब 102 बोरा प्याज लूटने के बाद अपराधियो ने उसके ट्रक से 5 किमी दूर ही छोड़ दिया। जब पीड़ित चालक ट्रक के पास पहुँचा तो देखा कि प्याज नहीं था। जिसका कीमत लाखों में बताई जा रही है। उसके बाद वाहन चालक ने थाने पहुंचकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस आगे की आवश्यक कार्यवाही करने मे जुट गई.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top