#300 लोगों के बीच बाँटा गया कंबल,ठंड से बचाव के लिए
दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)- कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुरा स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश सिंह की जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. जयंती समारोह शुरू होने से पूर्व विद्यालय के बच्चियों द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी. तत्पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और समाजसेवी रणधीर सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.
इस दौरान जयंती समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और समाजसेवी रणधीर सिंह के हाथों गरीबों के बीच करीब तीन सौ कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम मे आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल में इस तरह की इंटर स्तरीय विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने पुनीत कार्य किया है.इस इलाके में शिक्षा की अलख जगाई ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए दूर ना जाना पड़े और पढ़ लिखकर एक अलग ही मुकाम हासिल करें उनका जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है. उन्होंने कहा कि गरीबों एवं असहायों के बीच इस कड़ाके की ठंड में कंबल का वितरण करना पुनीत कार्य है.
वहीं समाजसेवी रणधीर सिंह ने कहा की इस क्षेत्र मे जो जगदीश बाबू ने भिच्छाटन करके इस विद्यालय का विकास किया. गुरु और शिष्य दोनों मिलकर शिक्षा के माध्यम से समाज में प्रकाश फैलाने का काम किया है. गरीबों को किया गया दान कभी निरर्थक नहीं होता है असहाय एवं गरीबों के लिए हमेशा हाथ बढ़ाना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जगत नारायण पांडे एवं संचालक दारा सिंह ने किया.इस दौरान सीताराम सिंह, दयाल सिंह ,कृपा शंकर पांडे,संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा,सुनील सिंह,काशीनाथ सिंह,कृपाशंकर चौबे ,अखिलेश्वर कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.