कैमूर के नए ASP अभियान बने नीतिन कुमार,बिहार के 6 जिला के ASP अभियान का हुआ ट्रांसफर

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कैमूर के नए एएसपी अभियान नितिन कुमार को बनाया गया है। इसके पहले नितिन कुमार भोजपुर जिले में एएसपी अभियान के पद पर तैनात थे। आपको बता दें कि बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा बिहार के 6 जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान को स्थानांतरण किया गया है।
जिसमें भोजपुर के एएसपी अभियान नितिन कुमार का तबादला, कैमूर एएसपी अभियान बनाया गया है।बेगूसराय के एएसपी अभियान अमृतेश कुमार को लखीसराय एएसपी अभियान, खगड़िया के एएसपी अभियान राजकुमार राज को मुंगेर का एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है। शिवहर के विजय शंकर सिंह को मुजफ्फरपुर एएसपी अभियान बनाया गया है। बांका के एएसपी अभियान ओमप्रकाश सिंह को गया के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है। लखीसराय के एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय को अगले आदेश तक अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बांका के पद पर भेजा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top