रिजर्व यात्री बन कर अपराधियों ने चालक को मारपीट कर घायल कर लूट लिये स्कॉर्पियों व नकदी रूपये, चलती गाडी से फेंका


=मामला कुदरा थाना क्षेत्र का
भभुआ,कैमूर। कैमूर जिले से बडी खबर आ रही है. जहां एक स्कॉर्पियों चालक से रिजर्व यात्री बन कर स्कॉर्पियों को लेकर बीच रास्ते में जाकर चालक के साथ मारपीट कर नकदी,फोन सहित स्कॉर्पियों को अपराधियों ने लूट कर भाग गये. घटना कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर डंगरी गांव के पास की हे. मिली जानकारी के मुताबिक, रिजर्व यात्री बन कर अपराधियों ने स्कार्पियो को मोहनियां से परसथुआं चलने के लिए स्कॉर्पियों को रिजर्व किया. जब चालक स्कॉर्पियों को लेकर चला तो बीच रास्ते में एनएच 30 पर चालक के कनपटी पर पिस्तौल सटाकर उसे कब्जे में ले लिया. इसके बाद चालक को मारपीट कर घायल करने के बाद उसे कुदरा थाना के क्षेत्र के डंगरी गांव के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया. वही स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन 2500 रुपए नगद लूट कर भाग निकले. घायल चालक  दीपक कुमार राय,मोहनिया के वार्ड संख्या एक के महेंद्र कुमार राय का पुत्र बताया जाता है. घायल चालक का मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में पहुंचा कर उसका इलाज कराया गया. जिसके बाद घायल चालक ने कुदरा थाना पहुंच कर अपनी लूट की मामले की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. वही पुलिस ने मामले की जानकारी होने व प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है.
=मोहनियां से अपराधियों ने वाहन को किया था रिजर्व
पीडित चालक दीपक कुमार राय ने प्राथमिकी में बताया है कि बुधवार को भोर में हर दिन की तरह वह अपनी  स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर मोहनियां स्थित भभुआ रोड स्टेशन के बाहर यात्रियों के इंतजार में खड़ा था. उसी समय लगभग 4 बजे सात से आठ की संख्या में युवकों ने 800 रुपए में परसथुआं चलने के लिए गाड़ी को रिजर्व किया. रास्ते में एनएच 30 पर कुदरा थाना के डंगरी गांव से कुछ दूर पहले पेट्रोल पंप राइस मिल के बीच में उन्होंने अपने अपने पास से पिस्तौल निकाल ली. उन्हें अपराधियों ने कनपटी पर पिस्तौल सटाते हुए उसकी बट से मारकर घायल कर दिया. जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके बाद उनलोगों ने काले रंग के गमछे से मुंह हाथ पैर बांध दिया और जमकर मारपीट की. उसका मोबाइल फोन पर्स में रखे 2500 रुपए ले लिये. उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया. स्कॉर्पियों को अपराधियों ने रोहतास जिला के कोचस की दिशा में लूट कर भाग गये.
=लूटेरो के पास थी पिस्तौल, मुंह व पैर बांध कर नीचे फेंका
घायल चालक ने यह बताया कि सभी लुटेरों के पास पिस्तौल थी. उनमें अधिकांश कम उम्र के थे. सुबह में लगभग साढ़े 5 बजे ग्रामीणों ने टहलते हुए सड़क के किनारे घायल अवस्था व मुंह हाथ-पैर बांधा हुआ देखा तो खोला. जिसके बाद परिजनों को मोबाइल फोन से घटना के बारे में जानकारी दी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ले  जाया गया. जहां डाक्टरों ने इलाज किया.
=बोले थानाध्यक्ष
वही इस संबंध में  थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि पीडित चालक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दज कर ली गयी है.घटनास्थल का पुलिस ने जायजा लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top