#मामला करमचट थाना क्षेत्र के मझियांव गांव का
भभुआ/रामपुर। कैमूर जिले से एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति द्वारा पत्नी के मायके से जाकर नहीं आने पर पति ने अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मामला करमचट थाना क्षेत्र के मझियाव गांव का है। मृतक मझियांव गांव का नगीना शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश शर्मा बताया जाता है। बताया जाता है कि मृतक एक दिन पहले यानी मंगलवार को अपने ससुराल शिवसागर थाना क्षेत्र बम्हौर गांव में पत्नी को मायके से अपने गांव लाने के लिए गया था। लेकिन उसकी पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह डिप्रेशन में होकर घर चला आया। इसी बीच रात में दरवाजे में बंद होकर थाईमेट नामक प्वाइजन खा लिया। इसी से उसकी मौत हो गयी। वही,मृतक के चचेरा भाई सुदामा शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मृतक के पिता ने अपने बेटे का घर दरवाजा बंद देख खुलवाने के लिए खटखटाने लगे। दरवाजा नही खुला तो अगल बगल ग्रामीणों को बुलाये और कहा की मेरा लड़का अंदर से दरवाजा नही खोल रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया तो सूचना पर करमचट थाना की पुलिस मृतक के घर पहुँची। ग्रामीणों की उपस्थिति में दरवाजा को तोड़ कर खोल कर देखा गया तो मृतक युवक खून की उल्टी कर अचेतावस्था मे पड़ा हुआ था। चौकीदार द्वारा उठाया गया लेकिन वह मर चुका था। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भेज दिया गया।
= मृतक का 4 साल पहले हुआ था शादी
मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक का शादी 4 साल पहले वर्ष 2015 में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के बमहौर गांव के विशुन शर्मा की पुत्री दुर्गा कुमारी से हुई थी। 3 साल बाद वर्ष 2018 के अप्रैल माह में मृतक का गवना होने के बाद पत्नी घर आई थी। वही सावन माह में फिर अपने मायके में विदाई करा कर चली गयी।इस बीच फोन पर दोनों पति -पत्नी का अच्छे से बातचीत भी नहीं होता था और दोनों में तनाव भी चलती रहती थी। इसी बीच मृतक रामप्रवेश 1 दिन पहले अपने ससुराल जाकर पत्नी को अपने गांव मझियांव लाना चाहता था। लेकिन पत्नी जब पति के साथ आने को राजी नहीं हुई तो वह अपने घर पर आकर परेशान हो गया और पिता को बताया कि उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया है। बताया जाता है मृतक के नहीं रहने पर पिता के साथ दालान में रहता था। लेकिन मंगलवार की शाम अपने घर पर गया दरवाजा को खोल कर अंदर से दरवाजा बंद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का कोई पुत्र या पुत्री नहीं है।
# 5 भाई व दो बहनों में था सबसे छोटा
जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। जबकि पांचों भाई अलग अलग रहते है। मृतक युवक अपने पिता के साथ रहता था। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है। सभी लोग इस घटना के बाद सन्न है। वही परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
#बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि मृतक का शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ से करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।